Site icon Grand Gumber News

कांग्रेस का वोट चोर गाड़ी छोड़ अभियान तखतपुर में, सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने किए हस्ताक्षर, बीजेपी पर बरसे विजय जांगिड़ – “चौकीदार ही चोर है”, कहा जनता समझ चुकी है सच

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे “वोट चोर गाड़ी छोड़” अभियान के तहत शनिवार को तखतपुर में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान विजय जांगिड़ ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि “केंद्र की भाजपा सरकार ने वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है और अब देश की जनता को लगातार धोखे में रखकर शासन चला रही है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस वोट चोरी के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रही है और जनता अब पूरी तरह जाग चुकी है।जांगिड़ ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “अब देश जान चुका है कि चौकीदार ही चोर है।

” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जन आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाएं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Exit mobile version