Site icon Grand Gumber News

कांग्रेस धरना में कहा की गत दिनों नई दिल्ली में ” इंडिया अलायन्स ” की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरे देश मे लोक तंत्र की रक्षा

कांग्रेस धरना में कहा की गत दिनों नई दिल्ली में ” इंडिया अलायन्स ” की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरे देश मे लोक तंत्र की रक्षा एवं 143 सांसदों के संसद से निलम्बन के विरोध में कांग्रेस के बैनर तले धरना प्रदर्शन में सी पी आई,सीपीएम, आप पार्टी, बीएसपी ,एनसीपी सहित सभी अलायन्स पार्टी ने,नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना –प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कांग्रेसजन ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अहंकार में चूर होकर लगातार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, आज़ादी के बाद पहली बार संसद से 142 सांसदो को मोदी सरकार ने निलंबित कर एक नया इतिहास बनाया है ,संसद लोकतंत्र का मंदिर है जहां स्वस्थ चर्चा के बाद देश हित मे निर्णय लिया जाता है ,किंतु मोदी सरकार अपनी विफलता और विपक्ष का सामना करने से बचने के लिए नया पैतरा अपना रही है और संसद में बिना बहस के अपने लोगो को उपकृत करने के लिए कानून पास कर रही है। जो स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए घातक है । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने केंद्र सरकार को तानाशाह बताते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता के द्वारा सबक सिखाने की बात कही लेकिन उन्हें दूसरी और भी सूचना होगा कि संसद की सुरक्षा बेहद चाक चौबंद होनी चाहिए इसके लिए विपक्ष को भी सुझाव संसद में देना चाहिए ना कि इस तरह हंगामा कर निलंबन को लेकर राजनीति करने सड़क पर आना चाहिए भले ही इस मुद्दे को राजनीति से जोड़ा जा रहा हो लेकिन अब जरूरत है तो सभी को एक साथ मिलकर देश की लोकतंत्र के मंदिर को सुरक्षित करने की ताकि आगे इस तरह की कोई घटना यहां घटित ना हो.

Exit mobile version