
इधर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। श्री शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है उसकी जड़ में कांग्रेस ही होती है । कांग्रेस जानबूझकर छत्तीसगढ़ को आग में झोकना चाहती है। पहले वह खुद षड्यंत्र को अंजाम देती है और फिर सरकार पर आरोप लगाती है। विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती है, ताकि चुनी हुई सरकार को अस्थिर किया जा सके। उन्होंने कांग्रेस पर भय और आतंक का वातावरण बनाने का भी आरोप लगाया। श्री शुक्का ने कहा कि प्रदेश में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा होता है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और तमाम राज्यों में हुए सफाई के बाद बौखलाई हुई है।

उन्होंने दामाखेड़ा में भी कबीर पंथ के आश्रम पर हमले के पीछे कांग्रेस को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि इस घटना का आरोपी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है, जिसे अब सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलोदा बाजार में योजना बद्ध तरीके से कांग्रेस ने कलेक्टर और एसपी के कार्यालय को आग लगाई । जिस वजह से उनका विधायक जेल में है। सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या के मामले में एनएसयूआई का जिला महासचिव और जिला अध्यक्ष जिम्मेदार निकले। ज लोहड़ी डीह में भी गांव में अशांति फैलाने और दो समूह को लड़वाने में कांग्रेस की ही भूमिका है। केश काल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष ₹500 के लाखों के नकली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ है। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की अपराधिक गतिविधियों के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में पुतला दहन किया जाएगा ।





