Site icon Grand Gumber News

कांग्रेस प्रदर्शन से हाईवे जाम, एंबुलेंस भी फंसी पुलिस ने मशक्कत से जाम में से निकाली मरीजों की जान

बिलासपुर में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन ने शुक्रवार को रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया। तिफरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय तक मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने सड़क पर धरना दे दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।प्रदर्शन के चलते लंबी कतारों में वाहन फंस गए, और सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब एक एंबुलेंस भी भीड़ के बीच फंस गई।

गंभीर हालत में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पा रहा था, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाई और भारी भीड़ को किनारे करते हुए एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात आंशिक रूप से बहाल हो पाया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन जहां सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश रहा, वहीं आम जनता को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी।

Exit mobile version