28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

कांग्रेस प्रवक्ता चयन के लिए छत्तीसगढ मे संभागीय इंटरव्यू युवा नेताओ की वक्तृत्व क्षमता परखी रायपुर मे होगा फाइनल राउंड

कांग्रेस के प्रवक्ता चयन के लिए चल रहे टैलेंट हंट के तहत आज पूरे छत्तीसगढ़ में संभागीय स्तर पर इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस प्रक्रिया में अलग-अलग जिलों से पहुंचे इच्छुक कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं की वक्तृत्व क्षमता, मुद्दों की समझ और संगठनात्मक दृष्टिकोण को परखा गया। संभागीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को अब राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन भेजा जाएगा।

यहां उनके अंतिम दौर के इंटरव्यू आयोजित होंगे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।पर्यवेक्षकों द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद प्रदेश को नए और प्रशिक्षित प्रवक्ता मिलने की संभावना है। कांग्रेस का कहना है कि इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी को ऐसे प्रभावी और तथ्यात्मक दृष्टिकोण वाला प्रवक्ता देना है। जो मीडिया और जनमंच पर पार्टी की बात मजबूती से रख सकें। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नए प्रवक्ताओं की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles