29.4 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

कानन पेंडारी बना मानसून में सैर का पसंदीदा ठिकाना ,पर्यटकों की सुविधा के लिए जू परिसर में नए शेड और शौचालय का निर्माण

बिलासपुर का कानन पेंडारी चिड़ियाघर हर मौसम में पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। खासकर मानसून के मौसम में हरियाली और ठंडी फिजाओं के बीच यहां लोग घूमने जरूर पहुंचते हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता बढ़ने पर पर्यटकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी जाती है। लेकिन अब यहां लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं ताकि आने-जाने वालों को किसी तरह की असुविधा न हो।

कानन पेंडारी जू में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर हो रही है। अगर मौसम साफ रहता है तो लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन बारिश तेज़ होती है तो संख्या थोड़ी कम हो जाती है। बावजूद इसके, प्रशासन यहां सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहा। जू प्रबंधन के मुताबिक, पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसी को देखते हुए पहले से मौजूद बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ नई निर्माण गतिविधियां भी शुरू की गई हैं। ताकि भविष्य में बढ़ती भीड़ को अच्छे माहौल और व्यवस्थाएं मिल सकें। फिलहाल एक नया शौचालय बनाया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को बेसिक सुविधाएं मिलें। साथ ही शुतुरमुर्ग एनक्लोजर के पास एक नया शेड भी बनाया जा रहा है, जहां लोग बैठकर विश्राम कर सकें और बारिश या धूप से बच सकें।

जू परिसर में खुले स्थान पर्याप्त हैं, जिससे आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर भी सभी को पर्याप्त जगह और सुविधाएं मिल सकें। जू प्रशासन का कहना है कि भविष्य में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। अगर आप प्रकृति, हरियाली और जंगली जानवरों के बीच कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो मानसून के इस मौसम में कानन पेंडारी जरूर जाएं… और जू प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही इन नई सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles