Site icon Grand Gumber News

कानन पेंडारी में उम्रदराज बाघिन रागिनी का निधन 22 साल की बाघिन रागिनी ने ली अंतिम सांस

बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क से दुखद समाचार सामने आया है। यहां रह रही 22 वर्षीय बाघिन रागिनी का सोमवार सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया।बाघिन रागिनी को वर्ष 2018 में रायपुर के नंदन वन जंगल सफारी से एक्सचेंज के तहत कानन पेंडारी लाया गया था। इससे पहले उसे असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से रेस्क्यू किया गया था।जू प्रशासन के अनुसार रागिनी उम्रदराज थी और दांत न होने के कारण उसे विशेष आहार दिया जाता था। वह ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से भी पीड़ित थी और पिछले सात वर्षों से सतत निगरानी में रखी गई थी।मृत्यु के बाद जिला स्तरीय पशु चिकित्सक समिति ने पोस्टमार्टम किया। जू प्रशासन ने बताया कि रागिनी की देखभाल पशु कल्याण के सभी मानकों के अनुरूप की जा रही थी।

Exit mobile version