Site icon Grand Gumber News

कानन पेंडारी में रेंजर पर गंभीर आरोप,हड़ताल की चेतावनी कर्मचारियों ने प्रशासन से मांगा हस्तक्षेप

कानन पेंडारी में नए पदस्थ रेंजर सुखबाई कवर पर कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रेंजर लगातार अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जिससे कार्यस्थल का माहौल खराब हो गया है।कर्मचारियों ने बताया कि वे 16–17 साल से सेवा दे रहे हैं, लेकिन ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिल रहा है। लगातार दबाव और प्रताड़ना से उनका मनोबल टूटता जा रहा है और कामकाज प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे संगठनात्मक रूप से हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण कार्य वातावरण चाहते हैं और इसके लिए प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे।साथ ही कर्मचारियों ने साफ कहा कि यदि उनकी अनदेखी हुई, तो वे कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Exit mobile version