Site icon Grand Gumber News

कारगिल विजय दिवस पर सिंधी युवक समिति की अनूठी पहल बच्चों को निशुल्क बैग वितरित कर किया वृक्षारोपण

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिंधी युवक समिति ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की। समिति ने शासकीय प्राथमिक शाला घोंड़ा-दाना स्कूल तारबहार में स्कूली बच्चों को निःशुल्क बैग वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, स्वास्थ्य प्रभारी संजय मतलानी, वार्ड पार्षद शेख असलम और शाला की प्राचार्या पूजा तिवारी ने स्कूली बच्चों को कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा सुनाई।

इसके बाद सभी बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए गए।सावन के पावन अवसर पर समिति सदस्यों, वार्ड पार्षद, शाला प्राचार्या और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा दी गई और पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम के समापन पर शाला प्रबंधन की ओर से सिंधी युवक समिति के समस्त सदस्यों का सम्मान किया गया।उन्हें पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।इस मौके पर अमर बजाज, मनोहर खटवानी, मोहन मदवानी, अमित संतवानी, हीरानंद छुगानी, सुनील आहुजा, मनोज सरवानी, राजेश माधवानी, अनुज श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण और समिति सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version