Site icon Grand Gumber News

कार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर पुलिस को दी खुली चुनौती, जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट करता और धूम्रपान करता नजर आ रहा है। यह घटनाक्रम सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक के बीच का बताया जा रहा है।वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में न केवल स्टंट कर रहा है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी चुनौती देता दिख रहा है, मानो उसे किसी कार्रवाई का डर ही न हो। कार की नंबर प्लेट साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जिसका नंबर CG10 BQ 0007 है। युवक के इस लापरवाह रवैये ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए

वीडियो वायरल होने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने तत्काल कार के नंबर के आधार पर वाहन और आरोपी युवक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित कर दी गई हैं।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version