Site icon Grand Gumber News

किसान खेती के साथ पशुपालन अपनाएं बढ़ाएं आमदनी,उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के नवाडीह लपटी में जिला स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी जीवन का आधार हैं, किसानों को खेती के साथ पशुपालन कर आय बढ़ानी चाहिए। साव ने लोरमी में पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मेले में विभिन्न नस्लों के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई और उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया। नस्ल सुधार में योगदान देने पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पुष्पकांत शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार, सीईओ प्रभाकर पांडेय और जनप्रतिनिधि व पशुपालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version