Site icon Grand Gumber News

किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी बिलासपुर के 1 लाख से अधिक किसानों को मिले 20 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इसके तहत बिलासपुर जिले के 1 लाख 108 किसानों के खातों में 20 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। राशि मिलने पर किसानों ने खुशी जताते हुए कहा कि वे इस पैसे का उपयोग खाद-बीज खरीदने और खेती की तैयारी में करेंगे।

Exit mobile version