Site icon Grand Gumber News

कुत्ते का जूठा भोजन परोसने पर हाईकोर्ट ने प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने के निर्देश ,स्कूल के एचएम को किया गया निलंबित, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित…

बलौदाबाजार जिले के लच्छनपुर के शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में हाईकोर्ट ने प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सरकार से जवाब तलब किया था। दरअसल, 28 जुलाई को छात्रों को ऐसा मिड-डे मील परोसा गया जिसे आवारा कुत्ता पहले ही चाट चुका था। घटना के बाद 83 छात्रों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाना पड़ा। अभिभावकों के दबाव पर जांच शुरू हुई। कलेक्टर ने कोर्ट को बताया कि भोजन परोसने वाली जयलक्ष्मी स्व-सहायता समूह को हटा दिया गया है और स्कूल के एचएम को निलंबित कर दिया गया। साथ ही, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद आश्चर्यजनक है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की सुरक्षा और स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया।

Exit mobile version