Site icon Grand Gumber News

कुत्तों के बढ़ते हमलों के बीच स्कूल प्रशासन सतर्क बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती।

शहर के विभिन्न स्कूलों में लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन अब अधिक सतर्क नजर आ रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्कूलों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने के लिए प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके भीमराव अंबेडकर स्कूल के प्राचार्य गोपाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में बाउंड्रीवाल होने के बावजूद भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे कोई भी कुत्ता स्कूल परिसर के भीतर प्रवेश न कर सके। प्राचार्य ने यह भी बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो नगर निगम की सहायता लेने का निर्णय भी लिया गया है।लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्कूल प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version