Site icon Grand Gumber News

कुनकुरी में कलयुगी बेटे का खौफनाक वारदातमां की कुल्हाड़ी से हत्या कर घटना स्थल पर गाने गाता रहा आरोपी

कुनकुरी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक आरोपी जीत राम यादव ने मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी वहीं बैठकर गाना गाता रहा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। प्रथम दृष्टया आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या की असली वजह सामने आने पर आगे प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Exit mobile version