Site icon Grand Gumber News

कुनकुरी में जशपुर पुलिस का यातायात जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट पर जोर नुक्कड़ नाटक और बाइक रैली से दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

सड़क सुरक्षा माह के तहत जशपुर पुलिस ने कुनकुरी के जय स्तंभ चौक में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जीवन झरना समिति द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद “हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें” संदेश के साथ बाइक रैली निकाली गई और आम नागरिकों को हेलमेट बांटकर सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया गया।

Exit mobile version