Site icon Grand Gumber News

कुम्हारपारा में मूर्तिकार एवं नगर निगम हेल्पर के घर में कंप्रेसर ब्लास्ट की वजह से लगी आग, घर के समान जलकर खाक।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा अंसारी गली में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र वासियों को पता चला कि मूर्तिकार एवं नगर निगम हेल्पर के घर में भीषण गर्मी की वजह से आग लग गई है। क्षेत्र वासियों और मूर्तिकार ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और खुद क्षेत्रवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाने हर सम्भव प्रयास करने लगे। इस आगजनी की घटना में कुम्हार पारा अंसारी गली में रहने वाले समारू प्रजापति के घर के छत ऊपर रखे फ्रीज, टीवी और सोफा सेट जलकर खाक हो गए।

गौरतलब है कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में कुम्हार पारा अंसारी गली में चल रहे नाली निर्माण के कार्य की वजह से यहां रहने वाले समारु प्रजापति ने अपने घर का फ्रिज टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रख दिया था। भीषण गर्मी की वजह से छत ऊपर रखे फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया और यहां आस-पास रखें भूंसा सहित अन्य सामानों में आग लग गई। इस घटना की जानकारी पीड़ित फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही क्षेत्रवासियों के सहयोग से खुद ही आग पर काबू पाने भीड़ गए थे। हालांकि बताया जा रहा है कि अंसारी गली में लगे बोर के खराब हो जाने की वजह से उन्होंने समय रहते आग काबू नहीं का पाया और इस घटना में उनका फ्रिज टीवी सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये। हालांकि कुछ देर के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग को विकराल रूप लेने से पहले ही उस पर काबू पा लिया। बहरहाल क्षेत्र वासियों ने फायर ब्रिगेड का धन्यवाद कर आभार जताते हुए कहा कि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज आगजनी वाले घर के अगल-बगल स्थित अन्य झोपड़ियों में भी आग फैल जाती और एक बड़ा हादसा हो जाता है।

Exit mobile version