
बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने आज जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बीजेपी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे, जहां माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया।विओ-1 प्रदर्शन की सूचना पहले से होने के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बीजेपी कार्यालय के आसपास पहले ही बैरिकेटिंग कर दी गई थी, जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके और वहीं धरने पर बैठ गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई थी। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस नेताओं और अन्य विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।




