Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन होगी डबल ₹5,236 करोड़ की परियोजना से कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की गोंदिया–जबलपुर दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 5,236 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 231 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण करेगी, जिसे पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।यह रेल लाइन गोंदिया को जबलपुर से जोड़ते हुए हावड़ा–मुंबई और इटारसी–वाराणसी जैसे प्रमुख रेल कॉरिडोर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगी। परियोजना से उत्तर–दक्षिण रेल संपर्क बेहतर होगा और यात्री व मालगाड़ियों की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।सरकार के मुताबिक दोहरीकरण से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और उद्योग को बड़ा लाभ मिलेगा। कान्हा और पेंच जैसे पर्यटन क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, जबकि माल परिवहन क्षमता बढ़ने से लागत में कमी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version