Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री पहुंचे गेवरा खदान, उत्पादन की जानी रूपरेखा…

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी,छत्तीसगढ़ की २ दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल के तहत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान और भारत की सबसे बड़ी खदान गेवरा में परिचालन की समीक्षा की। जहां उन्होंने खनन पारिस्थिति की तंत्र के हितधारकों के साथ बातचीत की। जिसमें खनन श्रमिक भी शामिल हुए।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि १ अरब टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है । खनन मंत्री ने गेवरा व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का जायजा लिया वही कामगार साथियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान खनन मंत्री ने कामगार साथियों से संवाद भी किया जहां उन्होंने शॉवेल ऑपरेटर , डम्पर ऑपरेटर से खदान में मिले व उनके साथ केबिन में बैठकर मशीन का संचालन देखा । इसके अलावा सस्टेनेबल माइनिंग पर जोर देते हुए उन्होंने सर्फेस माईनर का ऑपरेशन भी देखा । दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री ने एसईसीएल के द्वारा तैयार किए गए प्रेजेंटेशन को भी देखते हुए आगामी वर्षों में किस तरह से खदानों में कुल उत्पादन को बढ़ाना है इस पर भी बारीकी से अध्ययन किया । इसके अलावा शुक्रवार को केंद्र मंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में खनन क्षेत्र के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।

Exit mobile version