Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत,पहुंचे मां दंतेश्वरी के मंदिर, की पूजा अर्चना ,मांगा माता से आशीर्वाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।जहां केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे ।​हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ,बस्तर सांसद महेश कश्यप, भजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, सही थाना अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इसके बाद में जगदलपुर में मां दंतेश्वरी माता की पूजा अर्चना करने पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित देश के खुशहाली की कामना माता से की बस्तर में मां दंतेश्वरी का विशेष आशीर्वाद माना जाता है यही वजह है कि आम हो या जनप्रतिनिधि सभी माता के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं

Exit mobile version