Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभबस्तर और सरगुजा के 250 गांवों को पहली बार बस सेवा से जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बस्तर और सरगुजा के 11 जिलों के 250 ग्रामीण गांवों में पहली बार यात्री बस सेवा शुरू होगी, जिससे ग्रामीण लोग शासकीय कार्यालय, स्कूल और अस्पताल आसानी से पहुंच सकेंगे।इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह योजना अहम कदम है।

उन्होंने युवा और ग्रामीणों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायत से जिला मुख्यालय तक निर्बाध बस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। साथ ही बस्तर दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए राशि बढ़ाई गई है और परंपरागत स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय नेताओं, मंत्रीगण और बस्तर दशहरा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version