Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं की पारदर्शिता व तत्परता पर जोर

केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने आज मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।बैठक में वनाधिकार पट्टा वितरण, पीएम जनमन योजना, छात्रावासों की स्थिति, पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएँ, रोजगार और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री आर्या ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, दिसंबर तक पीएम जनमन योजना के मकान और मार्च 2026 तक सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, पौधारोपण, छात्रवृत्ति और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version