Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय जेल प्रहरी पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कैदी से सुविधा देने के एवज में ली थी रिश्वत, जांच में हुआ खुलासा

केंद्रीय जेल बिलासपुर में पदस्थ प्रहरी समीर रौतिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल में बंद हवालाती राहुल नामदेव की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि चकरभाठा निवासी गुड्डू उर्फ राम आर्या के मोबाइल से प्रहरी के फोन पे नंबर पर 200 रुपए भेजे गए थे, जो जेल में अनुचित सुविधा देने के बदले की रकम थी।मामले की पुष्टि के बाद जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट सिविल लाइन थाने को सौंपी। थाना प्रभारी ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया कि यह कदम जेल में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Exit mobile version