Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय बजट–2026 को लेकर भाजपा का प्रचार अभियान तेज प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर, जन-जन तक बजट पहुंचाने की रणनीति

केंद्रीय बजट–2026 के प्रचार-प्रसार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।सुबह आयोजित बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और केंद्रीय बजट समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 विकसित भारत की संकल्पना को सशक्त करने वाला है, जो गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।बैठक में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने बजट की प्रमुख विशेषताओं और उसके सकारात्मक प्रभावों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।वहीं रात्रि में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल शामिल हुए। भाजपा ने केंद्रीय बजट–2026 को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने का ऐलान किया है।

Exit mobile version