28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा एनटीपीसी सीपत के कार्यक्रम में हुए शामिल लगभग 6.25 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों में लगभग 6.25 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 4.53 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि लगभग 1.72 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों-कर्रा, सीपत, गतौरा, रलिया, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक एवं दर्राभाटा-में कुल 12 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनका इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही चार नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में आधारभूत संरचना विकास, तालाबों का पुनरुद्धारीकरण तथा शैक्षणिक विकास से संबंधित कार्य शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा सीएसआर के माध्यम से क्षेत्रीय विकास में योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पाण्डेय ने एनटीपीसी सीपत द्वारा संचालित सीएसआर गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े विकास कार्यों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles