Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का शहर वासियों ने किया भव्य स्वागत।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान तिलक नगर स्थित राम मंदिर में अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया। बिलासपुर के छह विधानसभा के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारियो ने मंत्री तोखन साहू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया, इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, पुन्नूलाल मोहले, हर्षिता पांडे सहित सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे ।बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंत्री तोखन का अभिनंदन कर उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने की शुभकामनाएं देते हुए शहर विकास करने अपनी इच्छा जाहिर की, अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया, इस दौरान गज माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया गया, मंत्री तोखन ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का आभार जताते हुए शहर विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version