Site icon Grand Gumber News

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवी बार किया बजट पेश, बजट को लेकर बिलासपुर में रही मिली जुली प्रतिक्रिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को पेश किया गया। लगातार सातवीं बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें कई बड़े-बड़े ऐलान किए गए। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। इस बार वित्त मंत्री ने 7 वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई है और दो पर बढ़ाई है जिससे सात प्रोडक्ट सस्ते होंगे और दो महंगे हो सकते हैं। इस बजट में सोना चांदी, कैंसर की दवाएं, फोन और चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एक्स-रे ट्यूब सस्ते होंगे तो वही लैबोरेट्री केमिकल्स, सोलर ग्लास, सुपारी प्लास्टिक प्रोडक्ट और टेलीकॉम इक्विपमेंट महंगे होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों को इलाज में बड़ी राहत दी है। इससे जुड़े दवा और उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे कैंसर का इलाज सस्ता होगा। महिलाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फ़ीसदी कर दी है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्स-रे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम भी कम होंगे। सरकार ने प्लास्टिक प्रोडक्ट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई है जिससे वे महंगे हो सकते हैं।

इस बजट में इनकम टैक्स को लेकर भी राहत दी गई है। अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा पहले यह ₹6 लाख रुपए तक था। न्यू टैक्स रिजीम के अन्य स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इन दोनों बदलावों से टैक्सपेयर्स को 17,500 रु तक का फायदा होगा, हालांकि पुराने टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तीन लाख रुपये तक की आए आयकर से मुक्त होगी। 3 से 7 लाख तक किया है पर 5%, 10 लाख तक की आय पर 10%, 12 लाख की आय पर 15%, 15 लाख की आय पर 20% और 15 लाख से अधिक की आय पर 30% इनकम टैक्स देना होगा। बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। बजट समर्थक इसे शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं के लिए बेहतर बताया है, तो वहीं आलोचकों की अपनी दलील है।

मोदी सरकार ने बिहार के लिए 58,900 करोड रुपए और आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड रुपए की घोषणा की है। इस बजट से कैंसर की दवा, सोना चांदी प्लैटिनम मोबाइल फोन चार्जर बिजली के तार एक्स-रे मशीन सोलर सेट लेदर स आगे भी सस्ते होंगे। निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहली नौकरी पाने वाले युवा को पहला वेतन सरकार देगी। कृषि के लिए 1.5 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया गया है।

Exit mobile version