Site icon Grand Gumber News

केंद्र की एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के अलग अलग थानों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में अपराध दर्ज।

केंद्र की एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के अलग अलग थानों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में अपराध दर्ज किया गया है। सीएसपी उमेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बुल्लिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसे अन्य मामलों में गृह मंत्रालय दिल्ली के एनसीआरबी से निर्देश जारी किया जाता है। इसी तरह वर्तमान में पूर्व के इसी तरह के मामलों में भी एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के सिविल लाइन, सिटी कोतवाली और सिरगिट्टी सहित अन्य थानों में लगभग एक दर्जन आईटी एक्ट के मामले दर्ज किए गए है।

सीएसपी ने बताया कि अपराध दर्ज कर अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीएसपी ने जी न्यूज़ के माध्यम से यह अपील भी किया है कि जो लोग यह सोचते होंगे कि किसी के साइबर एक्टिविटी पर पुलिस की नजर नहीं होती तो वह गलत सोचते हैं। इसलिए अब ऐसे लोग पूरी तरह से सतर्क और सावधान हो जाए क्योंकि पुलिस की साइबर सहित अन्य हर गतिविधियों पर अपनी नजर होती है।

Exit mobile version