Site icon Grand Gumber News

केंद्र की योजना पर काम जारी, 2026 में नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य 15 साल में नक्सलवाद क्यों नहीं मिटा… मंत्री कश्यप ने दिया जवाब

बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के अनुसार 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है और इसी दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है।पत्रकारों ने जब पूछा कि भाजपा के 15 साल के शासन में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म क्यों नहीं हो पाया, तो कश्यप ने कहा कि उस दौरान सरकार ने लगातार कोशिशें कीं और सबसे अधिक जोर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क, अस्पताल, चिकित्सा सुविधाएं और विद्यालय उन इलाकों में खोले गए जहाँ पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।कश्यप ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्रों को बांटने का काम किया, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी केंद्रीय या राज्य स्तरीय नेता ने कभी नक्सलियों के पक्ष में बयान नहीं दिया। उनके बयान से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Exit mobile version