Site icon Grand Gumber News

केंद्र राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने तुर्की पर दी प्रतिक्रिया कहा आतंकवाद की संरक्षण करने वाले देश के साथ होगा वैसा व्यवहार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार भारत आतंकवाद पर कड़ा प्रहार कर रहा है तो वहीं पाकिस्तान का साथ देने वाले देश के विरुद्ध भी आप भारत सख्त होते जा रहा है यही वजह है कि चीन तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ भारत लामबंद हो गया है और भारत में इन देशों का कड़ा प्रतिरोध शुरू हो गया है इन देशों में जाने वाले पर्यटकों ने जहां अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी है तो वहीं यहां से आने वाले खाद्य सामग्रियों पर भी प्रतिबंध लग गया है

इसके अलावा भारत में इन देशों के सामग्रियों का बायकाट हो रहा है जिसे लेकर अब भारत सरकार भी सख्त हो गई है इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मेबी इस दिशा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत के सैनिक वीर है और जो भी देश आतंकवाद के खिलाफ इनका साथ देगा उनके साथ वैसा ही व्यवहार होगा इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कर्नल सोफिया के विरोध दिए गए भाजपा के नेता के बयान पर भी कहा कि देश के वीर जवानों के विरुद्ध किसी को भी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए यह उचित नहीं है।

Exit mobile version