Site icon Grand Gumber News

केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में दूसरी रेल लाइन परियोजना को दी मंजूरी, परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपये।

केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में दूसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपये हैं। इससे बिलासपुर जोन के दो जिला को कवर किया जाएगा। इस सम्बंध में जोन की जीएम नीनू इटियेरा ने पत्रकारों को इस परियोजना के सम्बंध में विस्तार से बताया।

केंद्र सरकार ने रेलवे की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरने वाली इन परियोजनाओं की लागत 6,456 करोड़ रुपये है। इन्हें वर्ष 2028-29 तक पूरा किया जाएगा। इस सम्बंध में बिलासपुर जोन की जीएम नीनू इटियेरा ने गुरुवार को पत्रकारों को इस परियोजना के सम्बंध में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि डबल रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ के थांगरघाट और धौरभांठा में 2 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।

इसके तहत छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा में 21 किमी लाइन कवर होगी। बता दें कि ये परियोजना पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा है। इसके अलावा 6 बड़े और 4 छोटे पुल बनाए जाएंगे. साथ ही 20 रेल फ्लाई ओवर और अंडरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। सरडेगा भालुमुडा न्यू डबल लाइन ओडिशा के सुंदरगढ़ और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के बीच होगा। ये कुल 37 किलोमीटर का होगा. इस निर्माण में 1360 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जीएम ने जानकारी दी कि 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलो कार्बन डाइाक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है। यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से प्रदेश की, देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी।

दरअसल, सरदेगा से भालुमुड़ा के बीच परिवहन के लिए कोई बस सेवा नहीं है. इस रेल लाइन के निर्माण से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version