Site icon Grand Gumber News

केनरा बैंक के बाहर कार का शीशा तोड़ा गया, चोरी का प्रयास नाकाम गुलाब नगर व्यापारी की बहनोई की कार बनी चोरों का निशाना

गुलाब नगर के व्यापारी पीएन मौर्या बीते दिन अपनी बहनोई की कार से पुराना हाई कोर्ट रोड स्थित केनरा बैंक गए। पार्किंग न मिलने के कारण कार को सड़क किनारे खड़ा किया। जब बैंक से बाहर लौटे, तो देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा चटक कर टूट चुका था, लेकिन कार के अंदर चोरों को कुछ भी नहीं मिला।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाके पहले भी चोरी की घटनाओं का शिकार हो चुका है।

घटना के समय कुछ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने चोरों को देखा, आरोपी मौके से फरार हो गए। बैंक की महिला कर्मचारी ने याद दिलाया कि सिर्फ एक महीने पहले भी यहां किसी उपभोक्ता से लूट की कोशिश हुई थी।पीएन मौर्या ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन कार कैमरे की पहुंच से दूर खड़ी थी, इसलिए चोरों का चेहरा कैद नहीं हो सका। पर्याप्त साक्ष्य न होने और प्रार्थी की सहमति नहीं मिलने के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस मौके पर आई, लेकिन किसी ने ठोस जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version