Site icon Grand Gumber News

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री ने की नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात, प्रतिदिन फ्लाइट चलाने की रखी मांग, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री एवं देश के सबसे युवा कैबिनेट सदस्य किंजरापु राममोहन नायडू जी से केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में मुलाकात हुई भेंट के दौरान बिलासपुर हवाई अड्डे से संचालित उड़ान सेवाओं के विस्तार और सुचारू संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

वर्तमान में बिलासपुर से उड़ान सेवाएं सप्ताह में 5 दिन संचालित की जा रही हैं, जबकि पूर्व में यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध थी।श्री साहू ने नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि बिलासपुर क्षेत्र की बढ़ती यात्री मांग, औद्योगिक गतिविधियों, छात्रों और व्यापारिक समुदाय की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़ान सेवाओं को पुनः दैनिक संचालन के रूप में बहाल किया जाए।किंजरापु राममोहन नायडू ने तोखन साहू द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त किया

Exit mobile version