Site icon Grand Gumber News

केमिस्ट पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरणशुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयोगशालाएं होंगी और सुदृढ़

अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त केमिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से विभागीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मैदानी स्तर पर जल गुणवत्ता जांच में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन बढ़ने से शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में बताया गया कि विभाग में स्वीकृत 12 पदों के लिए चयन प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से पूरी की गई, जिसमें दस्तावेज परीक्षण के बाद 11 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। चयनित अभ्यर्थियों में 2 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली को आधुनिक और परिणाममुखी बनाते हुए जल गुणवत्ता की निगरानी को और प्रभावी किया जाएगा।

Exit mobile version