Site icon Grand Gumber News

कैपिटल होम्स समिति चुनाव परिणाम घोषित अनुभवी विकास पैनल की बड़ी जीत, 11 में से 9 सीटों पर कब्ज़ा

कैपिटल होम्स आवासीय सहकारी समिति के चुनाव में इस बार दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रवि गर्ग के नेतृत्व वाले अनुभवी विकास पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि संदीप राजपूत के नेतृत्व वाले ओम विकास पैनल को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा।ओबीसी सीट पर ऋतु साहू और शालिनी कश्यप के बीच मतदान बराबरी पर रहा, जिसके बाद नियम अनुसार पर्ची निकाली गई और शालिनी कश्यप विजयी घोषित हुईं। मतदाताओं ने विकास, पारदर्शिता और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुना।

Exit mobile version