Site icon Grand Gumber News

कॉंग्रेस पत्रकार वार्ता: कॉंग्रेस की सरकार बनने पर युवा महिला किसान आत्मनिर्भर होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस पत्रकार वार्ता में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की कॉंग्रेस की सरकार बनने पर युवा महिला किसान आत्म निर्भर होंगे। शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा युवाओं के बाद महिलाओं, किसानों की समृद्धि के लिए पांच पांच गारन्टी बताए हैं।

कॉंग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा कर रहीं हैं कि कॉंग्रेस की केंद्र सरकार महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेगी, जिस योजना में महिलाओं को साल का एक लाख रुपये अर्थात महीने में 8333 रुपये देगी और केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं की करेगी। चुनाव आते ही वही दल रेवड़ी बांटने लगे है जो विपक्ष के तौर पर सरकार की इस तरह की योजनाओं का विरोध करते रहे है। इस तरह के लोक लुभावन वादों से चुनाव जीतने की कोशिश तेज हो गई है।

Exit mobile version