Site icon Grand Gumber News

कॉम्बैट रेसलिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर शहर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कॉम्बैट रेसलिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा प्रथम कॉम्बैट रेसलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पुरी उड़ीसा में 4 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

जिसमें योगिता राठौर खरसिया 44 किलो ग्राम, सुगंधी राठौर ने 47 किलो ग्राम खरसिया, अर्चना राठौर 54 किलो ग्राम खरसिया, दीप्ति साहू 51 किलो ग्राम गौरेला पेंड्रा, विराट साहू बिलासपुर 41 किलो ग्राम इन सभी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, वही खरसिया के सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र गुंजा पटेल 47 किलो ग्राम ने सिल्वर, कार्तिक स्वामी मुदलियार बिलासपुर रेलवे ने वेटरन में ब्रोंज मेडल, कमलेश यादव दुर्ग ने ब्रोंज मेडल, चिंतामणि चक्रधारी व्यायाम शिक्षक वेटरन 65 किलो ग्राम में सिल्वर मैडल प्राप्त किए है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई, जहाँ सभी ने प्रदेश का मान बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खूब सराहना की है।

Exit mobile version