30.2 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

कोचिंग क्लास के लिए निकली युवती, सड़क हादसे में हुई मौत, वाहन चालक ने पीछे से मारी टक्कर,सहेली दूर छिटकी

बुधवार को मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवती अपनी सहेली के साथ कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली थी। परिजन जहां जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुछ ही देर में पूरे गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा निवासी नवरत्ना नोर्गे पिता जीवन लाल नोर्गे उम्र 21 वर्ष अपनी सहेली के साथ प्रतिदिन की तरह दोपहर 1 बजे के आसपास गांव स्थित राज एकेडमी कोचिंग क्लास जा रही थी।

दोनों सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही सहेली दूर जा गिरी जबकि नवरत्ना को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नवरत्ना को मृत घोषित कर दिया।

वहीं उसकी सहेली को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन भगाते हुए फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी वाहन जयरामनगर की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का नंबर नोट कर लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मस्तूरी पुलिस ने मामले में वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles