37.8 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

कोटा क्षेत्र में सागौन तस्करी पर वन अमले की बड़ी कार्रवाई चार साइकिल व 11 सागौन लट्ठे जब्त, तस्कर फरार

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना मंडल क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान वन अमले ने सागौन के लट्ठों के साथ चार साइकिल जब्त की हैं। यह कार्रवाई निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार के निर्देश पर सभी परियोजना मंडलों में चल रही दिन-रात की गश्त के तहत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह एवं मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में कोटा परियोजना मंडल की टीम ने परिक्षेत्र कोटा के आरएफ 129 में रात करीब 8 बजे दबिश दी।

वन अमले को देखते ही तस्कर साइकिल और सागौन के लट्ठे मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मौके से 11 नग सागौन लट्ठा, जिसकी कुल मात्रा 0.752 घन मीटर है, बरामद किया गया।जब्त की गई सामग्री को प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेजते हुए इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का सफल संचालन परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी रवि कुमार जगत ने किया। अभियान में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल देव सिंह भारद्वाज, चौकीदार नैन सिंह सहित परिक्षेत्र तेंदुआ एवं कोटा के कर्मचारी शामिल रहे। वन विकास निगम प्रबंधन ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles