Site icon Grand Gumber News

कोटा पुलिस का दो जगहों पर छापा, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई ढाबा मैनेजर और कच्ची महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक ढाबा मैनेजर पर बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला दर्ज किया गया, वहीं दूसरे आरोपी से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।पहली कार्रवाई ग्राम गोबरिपाठ स्थित महामाया ढाबा में की गई।

यहां मैनेजर धनीराम मानिकपुरी बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाते पकड़ा गया। पुलिस टीम ने रेड मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट व बीएनएसएस की धाराओं में मामला दर्ज किया।वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम पिपरतराई में की गई। यहां आरोपी किशुन लाल बघेल के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त शराब की कीमत करीब 3800 रुपये आंकी गई है।दोनों मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। रेड में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, एएसआई ओंकार बंजारे और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।

Exit mobile version