Site icon Grand Gumber News

कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ,24 घंटे में दो चोर गिरफ्तार…

बिलासपुर :- कोटा थाना क्षेत्र के नील बाजार में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे में कर दिया। प्रार्थी जैतराम साहू की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए सामान की तलाश शुरू की। जांच के दौरान एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। लगातार प्रयासों से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में अशोक शिकारी निवासी टांडा और आकाश सिंह निवासी तारबाहर शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी का मसरूका करीब ₹16,000 का बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और क्षेत्र की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त व चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version