
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धनरास में महुआ शराब बेचने वाले आरोपी राधेश्याम ध्रुवे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग ₹1600 है, बरामद की गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दबिश दी गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




