Site icon Grand Gumber News

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस में दबिश देकर 9 जुआरी गिरफ्तार ₹69,300 नकद, 3 कार और 10 मोबाइल बरामद

थाना कोटा पुलिस ने ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में दबिश देकर अवैध जुआ खेलते 9 आरोपियों को पकड़ा। मौके से ₹69,300 नगद, 3 कार और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version