
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो पुरुष और एक महिला को अवैध महुआ शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से कुल 113 लीटर शराब जब्त की और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गौबंद, लमेर और दरीकापा में दबिश दी गई। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।




