Site icon Grand Gumber News

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त, अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप…

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कोटा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा।थाना प्रभारी आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 से 12 मार्च तक लगातार नजर रखी। आखिरकार ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के पाए गए, जिसके बाद 22 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कोटा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या परिवहन हो रहा हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Exit mobile version