Site icon Grand Gumber News

कोटा पुलिस ने 75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

थाना कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गोबरीपाठ से आरोपी विजय मिरी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर के 5 डिब्बों में भरी कुल 75 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, जब्त की गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान सहित थाना कोटा पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version