
वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो वाहन में भरी करीब दो लाख रुपए की सागौन लकड़ी जब्त की है। विभाग की कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन जंगल की तरफ छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल वन विभाग आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटा है।

सूचना पर वनमंडलाधिकारी नीरज कुमार के निर्देश और उपवन मंडलाधिकारी अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी देवसिंह मरावी की टीम ने पीछा करते हुए करहीकछार फाटक पारा के पास स्कार्पियो बरामद की। वाहन में 7 नग सागौन लट्ठे और आसपास से 3 और लकड़ी मिली, कुल 10 नग सागौन लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।




