
बिलासपुर वन मंडल के कोटा सर्कल में सागौन की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 जनवरी की रात गश्त के दौरान कक्ष क्रमांक RF 2494 में पिकअप वाहन में सागौन की इमारती लकड़ी लोड करते एक आरोपी अनिल श्रीवास को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।कार्रवाई में कुल 36 नग सागौन लट्ठे 2.832 घन मीटर, एक पिकअप वाहन, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, पांच आरा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त सागौन की कीमत लगभग 1.56 लाख रुपये और वाहनों की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




