Site icon Grand Gumber News

कोटा: 20 दिन बाद छेड़छाड़ के आरोप में तुषार साहू गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में डोंगरी पारा निवासी 20 वर्षीय तुषार साहू को गिरफ्तार किया है, हालांकि यह गिरफ्तारी 20 दिनों बाद हुई है । युवती ने आरोप लगाया था कि तुषार साहू उस पर बुरी नियत रखता है इसलिए उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता है। लगातार उसके साथ अश्लील हरकत किए जाने के बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कागजी कार्रवाई पूरी कर तुषार साहू को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version